छोटी माली में राहुल जगजीतनगर रहे विजेता, लड़कियों में गीतिक और मानवी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला स्तरीय मनसा माता मेले के अंतिम दिन दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि मेला कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार जगपाल सिंह ने विशेष रूप से मौजूद रहे। दंगल में बड़ी माली के लिए सुभाष धर्मपुर व सोनी पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आखिर पंजाब के सोनी पहलवान ने सूरज धर्मपुर को पटखनी देकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। वहीं छोटी माली के खिताब के लिए राहुल जगजीतनगर व सूरज बोहली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राहुल ने सूरज बोहली को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। दंगल में जगजीतनगर कुश्ती अकादमी की लड़कियों ने भी दमखम दिखाया। इसमें गीतिका व भारती के बीच मुकाबला हुआ। गीतिका ने जीता हासिल की। वहीं दूसरे मुकाबले में मानवी व दिव्या के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मानवी जीती। विधायक ने बड़ी माली के विजेता को 25 हजार रुपये, जबकि छोटी माली के विजेता को 11 हजार रुपये का इनाम दिया। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दंगल में 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, सुलेश बंसल, सुनील गोयल, सुमन, रंजना कपूर व अन्य मौजूद रहे।

मनसा माता मेले के दौरान आयोजित दंगल के विजेता और उपविजेता पहलवान मुख्यातिथि के साथ। संवाद- फोटो : kargil news