{"_id":"69f7920b7f8ba1003f0924b5","slug":"quality-check-begins-in-22-health-institutions-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-168577-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में क्वालिटी चेक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में क्वालिटी चेक शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर-किन्नौर की टीमें कर रहीं निरीक्षण,मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकी से होगी जांच
राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के लिए होगा अस्पतालों का चयन
केंद्रीय टीम करेगी चयनित संस्थानों का अंतिम निरीक्षण
निशिल मेहता
सोलन। जिलेभर के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं की गुणवत्ता (क्वालिटी चेक) की जांच की जा रही है। इसके अस्पताल के अंदर और बाहर मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का बारीकी से आकलन किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के हर जिले में एक टीम तैयार की गई है। एक जिले की टीम दूसरे जिले में जाकर स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं की जांच रही है। जिलेभर के 22 अस्पतालों में चल रही इस गुणवत्ता जांच में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र समेत पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) शामिल हैं। इन लिस्ट में डुमैहर और भियुंखरी पीएचसी को ही शामिल किया गया है। इसके अलावा लिस्ट में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र को शामिल किया है। इस क्वालिटी चेक के माध्यम से अस्पतालों की कमियों की जानकारी विभाग के पास जाएगी और इनमें सुधार लाने का भी मौका मिलेगा। क्वालिटी चेक में पास होने वाले अस्पतालों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के लिए होगा। इन अस्पताल की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी जाएगी, जिसके बार केंद्र में बनाई गई टीम चयनित अस्पतालों की सुविधाओं का अंतिम निरीक्षण करेगी। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक मूल्यांकन भारत में होनी वाली एक कठोर प्रक्रिया है, जिसका उपयोग जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जांच करना, मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मशीनों की गुणवत्ता की जांच करना है। राज्य स्तरीय गुणवत्ता जांच में पास होने वाले अस्पतालों को राज्य प्रमाणपत्र दिया जाता है। राष्ट्रीय प्रमाणपत्र के लिए अस्पतालों को केंद्र से भेजी गई टीम की ओर की गई गुणवत्ता जांच में भी पास होना होता है।
सिरमौर और किन्नौर की टीम कर रही जांच
सोलन में सिरमौर और किन्नौर की टीम अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं की जांच कर रही है। अस्पतालों की जांच शुरू हो गई है। इसकी रिपोर्ट सभी अस्पतालों की जांच के बाद ही तैयार की जाएगी। वहीं सोलन की टीम भी दूसरे जिलों में जाकर अस्पतालाें की जांच करेगी।
इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र की होगी जांच
जिले के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में से दो प्रमुख डुमैहर और भियुंखरी पीएचसी अस्पताल हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य खंड अर्की के तहत भराड़ीघाट, पिपलूघाट, दाड़लाघाट, पारनू, सेरा, चाखड़, प्लानियां, बंगोरा, बथालंग और चांगर जुब्बड़ आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्रों में सुविधाओं की गुणवत्ता चेक की जाएगी। स्वास्थ्य खंड चंडी, धर्मपुर और सायरी के अंतर्गत बशील, शिल्ली, सूजी, जगजीत और गुग्गाघाट आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्रों की भी जांच की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत भोगपुर, पाली, रेडू और छियाछी उपकेंद्रों की गुणवत्ता का आकलन भी किया जाएगा।
केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सोलन के 22 अस्पतालों की सभी सुविधाओं की जांच के लिए दूसरे जिलों की टीम आ गई है और जांच भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद चयनित अस्पतालों की रिपोर्ट केंद्र के पास भेजी जाएगी, जिसके बाद उनकी टीम आकर इनकी जांच करेगी।
डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
Trending Videos