{"_id":"69f63f37e97f2f1e2e03019f","slug":"relief-from-dust-storm-in-ramsar-water-sprinkling-started-on-the-roads-solan-news-c-176-1-ssml1040-168505-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर में धूल के गुबार से मिली राहत, सड़कों पर शुरू हुआ पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर में धूल के गुबार से मिली राहत, सड़कों पर शुरू हुआ पानी का छिड़काव
विज्ञापन
रामशहर में सड़क की धूल-मिट्टी को काम करने के लिए किया गया छिड़काव। संवाद
विज्ञापन
दुकानदारों और राहगीरों ने ली राहत की सांस, ठेकेदारों और विभाग की पहल को सराहा
बीते कुछ दिनों से लगातार उड़ रही धूल से लोग हो रहे थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। पिछले काफी समय से धूल की समस्या से जूझ रहे रामशहर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सड़कों पर उड़ती धूल के कारण नारकीय जीवन जी रहे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए विभाग और स्थानीय ठेकेदारों ने अब सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।धूल पर नियंत्रण पाने के लिए प्रभावित मार्गों पर दिन में दो से तीन बार टैंकरों के जरिये पानी छिड़का जा रहा है। इससे न केवल धूल बैठ गई है, बल्कि वातावरण भी पहले के मुकाबले स्वच्छ नजर आने लगा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि धूल के कारण उनका सामान खराब हो रहा था और सांस लेना भी दूभर हो गया था, लेकिन इस पहल से बड़ी राहत मिली है।
नियमित व्यवस्था की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की है कि इस व्यवस्था को केवल कुछ दिनों तक सीमित न रखकर नियमित रूप से जारी रखा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि छिड़काव का क्रम इसी तरह जारी रहता है, तो आने वाले समय में धूल से होने वाली बीमारियों और दिक्कतों से बचा जा सकता है। फिलहाल, प्रशासन के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है।
Trending Videos