सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Saints emphasize on the preservation of Sanatan Dharma, create awareness against drug abuse

Solan News: संतों ने सनातन धर्म के संरक्षण पर दिया जोर, नशे के खिलाफ जागरूक किया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Saints emphasize on the preservation of Sanatan Dharma, create awareness against drug abuse
धूणी आसलू में आयोजित हिन्दू नववर्ष सम्मेलन के दौरान मंच पर उपस्थित संत-महात्मा एवं कार्यक्रम मे
विज्ञापन
धूणी आसलू में हिंदू नववर्ष पर संत सम्मेलन का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर अर्की तहसील के धूणी आसलू स्थित बाबा गंगा गीरी संन्यास आश्रम में हिंदू नववर्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न अखाड़ों से आए संत-महात्माओं ने भाग लेकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। संतों ने अपने प्रवचनों में सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही समाज में बढ़ रहे चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए इसके पूर्ण खात्मे का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बालक राम शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री दिलीप ठाकुर, हिमाचल मोटर चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शर्मा और सेवानिवृत्त अधिकारी मदन ठाकुर व नंद लाल ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान महिला मंडलों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जबकि कार्यक्रम का संचालन अर्की कल्याण संस्था के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का आयोजन पहली बार नागा बाबा महेश भारती के सान्निध्य में किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed