सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sandhya and Shagun won gold medals in the junior category.

Solan News: जूनियर वर्ग में संध्या व शगुन ने जीते स्वण पदक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sandhya and Shagun won gold medals in the junior category.
नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दी में 14वीं जिला वुशु चैंपियनशिप के शुभारंभ के दौरान मौजूद म
विज्ञापन
नव आदर्श स्कूल बद्दी में शुरू जिला वुशु चैंपियनशिप का शुभारंभ
Trending Videos

जिले भर से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। साई रोड स्थित नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 14वीं सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर जिला वुशु चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में जूनियर वर्ग में संध्या (45 किग्रा) और शगुन (48 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि साक्षी और गुरसिरत कौर को रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं दिव्या और इशिता ने अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बना ली है। इस बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन में जिले भर से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यातिथि ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के एचआर हेड सुरेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। आयोजन समिति के सदस्य हरदेव सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें ताओलू (रूटीन प्रदर्शन) और सांडा (फुल-कॉन्टैक्ट मुकाबले) शामिल हैं। महासचिव श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम में अध्यक्ष जितेंद्र राणा, महासचिव श्याम लाल ठाकुर और कोषाध्यक्ष हरदेव सिंह सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में बलविंदर, जगजीत सिंह चंगरा, हरदेव चंदेल, रोहित मेहता और रविंदर चंदेल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed