{"_id":"6a30535c5d2eb8fb8b0cc94c","slug":"snow-environment-society-protests-against-pollution-and-illegal-mining-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-sln1010-171677-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में प्रदूषण और अवैध खनन के खिलाफ हिम परिवेश संस्था ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में प्रदूषण और अवैध खनन के खिलाफ हिम परिवेश संस्था ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
हिम परिवेश संस्था की बैठक में उपस्थित सदस्य और पदाधिकारी स्रोत: संस्था
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में आंदोलन और कोर्ट जाने का संकल्प, औद्योगिक प्रदूषण व अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग
एसडीएम की ओर से बैठक न बुलाने पर भी सदस्यों ने जताया रोष
संवाद न्यूूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और अवैध खनन के खिलाफ हिम परिवेश पर्यावरण संस्था ने अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन और कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया गया।
बैठक के आगाज पर संस्था की सक्रिय सदस्य इंदू वैद्य ठाकुर को जिला परिषद का चुनाव जीतने पर पूरी संस्था की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि वह अपनी इस नई और बड़ी भूमिका में भी पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को जारी रखेंगी और जिला स्तर पर प्रदूषण के खिलाफ जनता की आवाज को और मजबूती से बुलंद करेंगी। क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को देखते हुए इस बैठक में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। इसमें पहला प्रस्ताव संस्था ने उपमंडल स्तर पर अवैध खनन को रोकने के लिए एसडीएम नालागढ़ की ओर से पिछले कई महीनों से मासिक बैठक न बुलाए जाने पर गहरा गुस्सा जाहिर किया। संस्था का सीधा आरोप है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है और बिना नंबर प्लेट व बिना सेफ्टी तिरपाल के भारी टिपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रशासन का इस पर कोई अंकुश नहीं है। संस्था ने मांग की है कि इस पर तुरंत रोक लगे और एसडीएम जल्द बैठक बुलाएं। दूसरा प्रस्ताव में स्थानीय औद्योगिक इकाइयों की ओर से फैलाए जा रहे वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि पूर्व में हुए धरना-प्रदर्शनों के बाद भी फैक्ट्रियों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। संस्था ने आम जनता से अपील की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस प्रदूषण के खिलाफ एकजुट हों। तीसरे प्रस्ताव में प्रदूषण फैलाने वालों और सुस्त प्रशासन के खिलाफ संस्था ने अब उचित माध्यम से कानूनी मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सके। बैठक में संस्था की प्रधान लक्ष्मी सिंह और सतविंदर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।