{"_id":"69ceba24573691f4280d12b4","slug":"special-programs-were-held-in-temples-across-the-district-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-with-devotees-queuing-up-solan-news-c-176-1-sln1013-166404-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हनुमान जन्मोत्सव पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम, भक्तों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हनुमान जन्मोत्सव पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम, भक्तों की लगी कतारें
विज्ञापन
सोलन के मालरोड स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर शीश नवाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर के मंदिरों में सुंदर कांड पाठ, भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
मालरोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 5 बजे खोले गए कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में भगवान हनुमान की आरती उतारी गई, तो कई मंदिरों में भक्तों ने करीब आधे घंटे तक कतारों में खड़े रहकर भगवान के दर्शन किए। जिलेभर के मंदिरों में दिनभर लगभग 25 हजार भक्तों ने आकर भगवान हनुमान के दर्शन और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शहर के मालरोड स्थित हनुमान मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर 2:00 बजे तक लगभग 2,500 भक्तों ने मंदिर में माथा टेका। मंदिर के कपाट सुबह 5:00 बजे खोल दिए गए। सुबह 6:00 बजे हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। दिनभर भक्तों ने भजन गाए और जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। प्रसाद में लड्डू और केले वितरित किए गए।
साई मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर स्थित साईं मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदर कांड का पाठ किया गया। आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर आकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किए। महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की गई। मंदिर कमेटी ने भंडारे का भी आयोजन किया।
कड़ोग क्षेत्र में सुंदर कांड पाठ
चायल (सोलन)। चायल से लगे कड़ोग क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदर कांड का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और राम-विवाह का भव्य आयोजन किया गया। कड़ोग, कुरगल सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर भगवान हनुमान और श्रीराम का आशीर्वाद लिया। आचार्य हित अभय शर्मा के मार्गदर्शन में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
Trending Videos