{"_id":"6a6e18623cbe2afc6f098515","slug":"students-protest-pays-off-massive-fee-cut-at-nauni-university-solan-news-c-176-1-ssml1041-175484-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्रों का विरोध आया काम, नौणी विवि की फीस में भारी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्रों का विरोध आया काम, नौणी विवि की फीस में भारी कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक सामान्य सीटों पर छात्रों को 28 प्रतिशत की राहत
सेल्फ फाइनेंसिंग और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस भी की कम
नौणी विवि प्रबंधक ने नई फीस की सूची की जारी
व्यापक विचार-विमर्श के बाद फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। छात्रों के विरोध और व्यापक विचार-विमर्श के बाद डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित शुल्क संरचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की फीस में बड़ी कटौती की है। इससे विद्यार्थियों को हजारों रुपये की राहत मिलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सामान्य सीटों का कुल शुल्क 68,700 से घटाकर 49,500 रुपये कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को 19,200 रुपये की बचत होगी। इसी तरह प्रवेश शुल्क 15,000 से घटाकर 7,000 रुपये कर दिया गया है। प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क भी 1,000 रुपये से घटाकर 300 रुपये किया गया है। रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी 2,000 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के बीपीएल वर्ग की छात्राओं को ट्यूशन फीस में मिलने वाली छूट का प्रावधान पहले की तरह जारी रहेगा।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुचेत अत्री ने बताया कि वित्त पोषित सेल्फ फाइनेंसिंग स्नातक सीटों का शुल्क भी 1.27 लाख रुपये से घटाकर 99,990 रुपये कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों को 28,010 रुपये की राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की सामान्य सीटों का शुल्क 87,000 रुपये से घटाकर 55,000 रुपये कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को 32,000 रुपये की बचत होगी। स्नातकोत्तर सेल्फ फाइनेंसिंग सीटों का शुल्क भी 1.42 लाख रुपये से घटाकर 1.05 लाख रुपये कर दिया गया है।
क्या कितना घटाया
शुल्क
पहले
अब
राहत
यूजी सामान्य सीट
68,700 रु.
49,500 रु.
19,200 रु.
यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग
1,27,000 रु.
99,990 रु.
28,010 रु.
पीजी सामान्य सीट
87,000 रु.
55,000 रु.
32,000 रु.
पीजी सेल्फ फाइनेंसिंग
1,42,000 रु.
1,05,000 रु.
37,000 रु.
एडमिशन फीस
15,000 रु.
7,000 रु.
8,000 रु.
प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क
1,000 रु.
300 रु.
700 रु.
रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी
2,000 रु.