फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tashvi Gupta won five titles, and Akshiv Datta won three.

Solan News: ताश्वी गुप्ता ने पांच और अक्षिव दत्ता ने तीन खिताब जीते

Sat, 01 Aug 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tashvi Gupta won five titles, and Akshiv Datta won three.
जिला बैडमिंटन संघ सोलन के तत्वावधान में आयोजित सोलन जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में करेंगे सोलन का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला बैडमिंटन संघ सोलन के तत्वावधान में आयोजित जिला जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ताश्वी गुप्ता का दबदबा रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच खिताब अपने नाम किए और प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। अक्षिव दत्ता ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब जीते।
अक्षिव दत्ता ने पुरुष एकल, पुरुष युगल और सीनियर मिश्रित युगल वर्ग में जीत दर्ज की। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव योगेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी आगामी हिमाचल प्रदेश राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

सोलन बैडमिंटन हॉल का होगा विस्तार
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सोलन में बैडमिंटन प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतियोगिता सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सोलन बैडमिंटन हॉल के विस्तार की योजना है। यहां दो नए आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
पुरुष एकल में अक्षिव दत्ता ने मृणांक शर्मा को 15-8, 15-7 से हराया। महिला एकल में ताश्वी गुप्ता ने संगीता को 15-11, 15-13 से मात दी।पुरुष युगल में अक्षिव दत्ता एवं तनवीर ने प्रवेश भारद्वाज एवं तुषार पुरी को 15-11, 15-8 से पराजित किया। महिला युगल में संगीता एवं शांति ने आलाइका एवं ताश्वी गुप्ता को 15-10, 15-13 से हराया। सीनियर मिश्रित युगल में अक्षिव दत्ता एवं ताश्वी गुप्ता ने तनवीर एवं संगीता को 15-13, 16-18, 15-11 से हराया। अंडर-19 बालक एकल में वरुण राघुवंशी ने जतिन को 15-12, 15-8 से हराया। अंडर-19 बालक युगल में वरुण राघुवंशी एवं प्रणव शर्मा ने सात्विक एवं वारिस को 9-15, 15-11, 15-4 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका एकल में ताश्वी गुप्ता ने आलाइका को 15-8, 15-5 से शिकस्त दी। अंडर-19 बालिका युगल में ताश्वी गुप्ता एवं जिग्यासा ने मानसी एवं यशमिना को 15-8, 15-7 से हराया। अंडर-19 मिश्रित युगल में ताश्वी गुप्ता एवं तेजस सिंह ने वरुण राघुवंशी एवं नव्या शर्मा को 18-20, 15-9, 15-9 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed