{"_id":"6a7c80a2671cfc22f90f66bc","slug":"teacher-post-vacant-at-bangarh-primary-school-childrens-education-affected-solan-news-c-176-1-ssml1040-176293-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बनगढ प्राइमरी स्कूल में शिक्षक पद रिक्त, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बनगढ प्राइमरी स्कूल में शिक्षक पद रिक्त, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Thu, 13 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निवासी ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर लगाई से नियुक्ति की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाले स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनगढ में स्थायी जेबीटी अध्यापक का पद रिक्त है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गांव की हेमलता ने इस गंभीर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई है। यह समस्या पूर्व अध्यापक के पदोन्नति और स्थानांतरण के बाद उत्पन्न हुई है। विद्यालय सीएसटी कुफ्टू के तहत आता है। स्थायी अध्यापक की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों ने पहले सीएसटी कुफ्टू से संपर्क किया था। हालांकि उन्होंने इस मामले में अपनी असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहायता सेवा में इसकी शिकायत दी। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद जताई थी।
शिकायतकर्ता हेमलता ने 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री सहायता नंबर 1100 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। 28 अप्रैल को उन्हें मोबाइल संदेश के माध्यम से शिकायत पर हुई कार्रवाई की सूचना मिली। मुख्यमंत्री सहायता सेवा पर कॉल करने पर उन्हें एक समाधान बताया गया। उन्हें सूचित किया गया कि जब नए जेबीटी अध्यापकों की भर्ती होगी, तब आपके स्कूल को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। यह जवाब ग्रामीणों के लिए संतोषजनक नहीं था।
शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए इस जवाब को हेमलता ने अनैतिक और अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अस्थायी आश्वासन है, जबकि बच्चों की पढ़ाई का हर दिन कीमती है। स्कूल में स्थायी शिक्षक का न होना बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की कार्य व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। हेमलता ने शिक्षा मंत्री से इस गंभीर समस्या का जल्द-से-जल्द समाधान करने की अपील की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मंत्री उनकी समस्या को गंभीरता से लेंगे।