फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Public Works Department has left drains incomplete on the Subathu-Dharampur road.

Solan News: सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने छोड़ दीं अधूरी नालियां

Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The Public Works Department has left drains incomplete on the Subathu-Dharampur road.
लेख राम . ग्राउंड रिपोर्ट
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

बारिश के दौरान लोगों के घरों में रिस रहा पानी, हो सकता है हादसा
ग्रामीणों ने दी चेतावनी, जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
कपिल गुप्ता
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू से धर्मपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर लोक निर्माण विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। छावनी क्षेत्र की सीमा समाप्त होते ही सड़क किनारे बनाई जा रही नालियों का निर्माण कार्य कई स्थानों पर अधूरा छोड़ दिया गया है। करीब 25 से 50 गज की दूरी तक नाली को खोदकर कच्चा ही छोड़ देने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कच्ची और अधूरी छोड़ी गई नाली में बरसात और सड़क का पानी लगातार जमा हो रहा है। लंबे समय तक पानी खड़ा रहने के कारण यह जमीन के भीतर रिसकर सड़क से नीचे स्थित मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। इससे घरों की दीवारों में भारी सीलन और पानी का रिसाव शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के आशियानों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद विभाग ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। थक-हारकर ग्रामीणों ने अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वे तुरंत मौके का निरीक्षण करें और इस अधूरी नाली को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करवाकर पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया, तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दुकान के अंदर और ऊपर से पहाड़ी का सारा बरसात का पानी रिस कर आ रहा है, जिसके चलते दुकान में रखा कीमती सामान लगातार खराब हो रहा है। क्षेत्र में नालियों के सुचारू रूप से न बने होने के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। पहाड़ी से आने वाले पानी का रुख सीधे उनकी दुकान की तरफ हो गया है। -अश्वनी शर्मा, दुकानदार

इनसेट
प्रशासन और संबंधित विभाग को हमारी गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने चाहिए। हर साल बरसात के भारी पानी के आने से हमारे घरों को सीधा खतरा बना रहता है। यदि ड्रेनेज सिस्टम को तुरंत ठीक नहीं किया गया और सुरक्षा दीवारें नहीं बनाई गईं, तो यहां कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। - लेखराम, निवासी नया नगर

इनसेट
कच्ची नालियों में लगातार खड़ा पानी रिसकर हमारे मकानों तक पहुंच रहा है। इसके कारण घरों की दीवारों में सीलन आ गई है और मकानों को काफी नुकसान हो रहा है। अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में पहले भी बताया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जय बहादुर राणा, स्थानीय निवासी

इनसेट
इस विकट समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को मौखिक और पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद, विभाग नजरअंदाज कर रहा है। बीते कई महीनों से नालियों को कच्चा खोद कर अधूरा ही छोड़ दिया है। यदि विभाग ने जल्द से जल्द संज्ञान लेकर इस अधूरे कार्य को पूरा नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन और प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। - दीपक तमांग स्थानीय निवासी


कोट
लोगों को आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा तुरंत नालियों का निर्माण शुरू करवाया गया था। हालांकि वर्तमान में जारी भारी बरसात के कारण इन नालियों को पक्का करने के कार्य में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। जैसे ही बरसात का दौर थमेगा, युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर नालियों को पक्का कर दिया जाएगा, जो लोग अपने घरों का दूषित पानी इन सार्वजनिक नालियों में सीधे बहा रहे हैं। उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
साहिल कश्यप, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग

लेख राम . ग्राउंड रिपोर्ट

लेख राम . ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed