{"_id":"6a7485e5dc4873f3fe0ddfc0","slug":"tensions-flared-at-the-municipal-corporation-over-issues-of-sanitation-stray-dogs-and-security-solan-news-c-176-1-ssml1041-175842-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर निगम में सफाई, लावारिस कुत्तों और सुरक्षा को लेकर माहौल गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर निगम में सफाई, लावारिस कुत्तों और सुरक्षा को लेकर माहौल गरमाया
Thu, 06 Aug 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम सोलन की पहली बैठक के दौरान मौजूद पार्षद व अन्य अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, बोले नहीं उठ रहा कूड़ा
लावारिस कुत्तों से भी शहरवासी परेशान, अभी तक नहीं बना डॉग शेल्टर
पार्षदों ने सीसीटीवी लगाने की भी रखी मांग, मेयर से मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की पहली औपचारिक बैठक में माहौल गरम रहा। पार्षदों ने सफाई, लावारिस कुत्तों और सुरक्षा के मुददे उठाए। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। हालांकि पहली बैठक होने के नाते सदन में आगामी पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान शहर के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर और मिलजुलकर कार्य करने पर सहमति जताई गई। इस दौरान सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की मुख्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से सदन के समक्ष रखा।
सकारात्मक चर्चा के बीच शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश हिस्सों और मुख्य चौराहों पर दिन के आधे समय तक कूड़ा बिखरा पड़ा रहता है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था समय पर न होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर भी गहरी चिंता जताई गई। पार्षदों का कहना था कि खुले में पड़े कूड़े में दिनभर कुत्ते मुंह मारते रहते हैं। जब कोई राहगीर या स्थानीय निवासी उन्हें भगाने की कोशिश करता है, तो कुत्ते उग्र होकर काटने को दौड़ते हैं। पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद शहर में अब तक एक भी डॉ़ग शेल्टर का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे आम जनता का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। बैठक की अध्यक्षता मेयर सुषमा शर्मा ने जबकि उप महापौर गौरव राजपूत सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और सभी वार्डों के पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनसेट
सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव
शहरवासियों को सुरक्षा प्रदान करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए पार्षदों ने विभिन्न संवेदनशील और मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की मांग रखी। बैठक के अंत में मेयर और उप महापौर ने पार्षदों की सभी जायज मांगों व समस्याओं पर जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इनसेट
समितियों का भी किया गठन
इस दौरान लोगों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। इसमें सामान्य कार्य समिति के गठन संबंधी अनुमोदन के लिए गठित समिति में महापौर सुषमा शर्मा को अध्यक्ष, उपमहापौर गौरव, प्रियंका पांजा, सीमा, अभिषेक को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा वित्त, अनुबंध एवं योजना समिति में सुषमा शर्मा अध्यक्ष, नीलम, रेखा साहनी, प्रियंका अग्रवाल और मीनाक्षी को सदस्या चुना गया। सामाजिक न्याय समिति में गौरव उप महापौर को अध्यक्ष, सरिता, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक, रोहित भारद्वाज को सदस्य बनाया गया।