{"_id":"69c58f7ae69f56fd8b091262","slug":"the-chariot-of-the-gods-reached-kunihar-a-wave-of-faith-surged-in-the-procession-solan-news-c-176-1-ssml1041-165916-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दानों देव का रथ कुनिहार पहुंचा, जातरा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दानों देव का रथ कुनिहार पहुंचा, जातरा में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
कुनिहार में देव जात्रा निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
पारंपरिक देव वाद्य यंत्रों की धुनों के कुनिहार बाजार में निकली जातरा
स्थानीय लोगों ने देव रथ का पारंपरिक विधिविधान से किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर क्षेत्र के आराध्य दानों देव जी का रथ कुनिहार पहुंचा, जिसे देखकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बन गया। जिला शिमला के सुन्नी से रवाना हुआ देव रथ देर शाम तालाब मंदिर परिसर में पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। रथ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने दानों देव की जय के जयकारे लगाए और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरा रहा। इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संध्या बेला में पारंपरिक देव वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच रथ जातरा निकाली गई, जो तालाब मंदिर से होते हुए राजदरबार स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट तक गई। यहां राज परिवार के सदस्य राणा संजय देव सहित स्थानीय लोगों ने देव रथ का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया। जातरा के दौरान देव संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे मार्ग पर भक्ति में लीन रहे और जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा कुनिहार क्षेत्र धार्मिक रंग में रंग गया। आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार को दानों देव के गुरों की ओर से पंची की रस्म निभाई जाएगी, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति के सदस्यों ने बताया कि जातरा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां अलग-अलग लोगों को सौंपी गई हैं। इस अवसर पर कुनिहार के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उपस्थित रहे।
Trending Videos