सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The city's Mall Road will remain one-way for 15 minutes after 8:00 pm.

रात 8:00 बजे के बाद 15 मिनट वन वे रहेगा शहर का माल रोड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने किया ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
Trending Videos

शहर के मशरूम चौक की ओर से ही होगा पहले वाहनों का प्रवेश
चंबाघाट की तरफ से आने वाले वाहनों को 15 मिनट करना होगा इंतजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला प्रशासन की ओर से शहर के माल रोड पर रात के समय ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत ढाई घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद माल रोड रात 8:00 से 8:15 बजे तक वन वे रहेगा। यह निर्णय 8:00 बजे माल रोड वाहनों के लिए खुलने पर एकदम से बढ़ रहे ट्रैफिक को कम करने के लिए लिया गया है। इस व्यवस्था को शहर में ट्रैफिक पुलिस ने शुरू भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार शहर का माल रोड सर्दियों में शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहता है। वहीं गर्मियों में दिन बड़े होने के चलते इसे शाम 5:30 से रात 8:00 बजे तक बंद रखा जाता है। प्रशासन की ओर से की गई नई व्यवस्था के तहत अब रात 8:00 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए माल रोड 15 मिनट वन वे रहेगा। इस बीच पहले मशरूम चौक की ओर से आने वाले वाहनों को प्रवेश करवाया जाएगा, जबकि चंबाघाट की तरफ से आने वाले वाहनों को 15 मिनट देरी से ओल्ड बस स्टैंड पहुंचना होगा। हालांकि इसमें आपातकालीन सेवाएं देने वाले सभी वाहनों को छूट रहेगी। उधर, डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि माल रोड खुलने पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इससे शहर में जाम लग जाता है। वहीं माल रोड पर टहलने आए लोगों को भी इस बीच परेशानी होती है, लेकिन इस व्यवस्था से ट्रैफिक सुविधाजनक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed