सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The contest in Solan Municipal Corporation has become interesting, rebels will spoil the equation

Solan News: नगर निगम सोलन में मुकाबला हुआ रोचक, बागी बिगाड़ेंगे समीकरण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के 13 और कांग्रेस के दो बागी निर्दलीय मैदान में
Trending Videos

निर्वतमान महापौर ऊषा शर्मा ने भी ठोगी निर्दलीय के रूप में दावेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में चुनाव रोचक हो गया है। इसमें अब बागी भाजपा व कांग्रेस दोनों के खेल बिगाड़ेंगे। शहर में 17 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस के 15 बागियों ने अपना नामांकन दायर किया है। हालांकि इसमें भाजपा के ही 13 बागी चुनाव मैदान में उतर आए हैं। जिन्हें मनाना अब भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। वहीं सबसे रोचक जंग अब वार्ड नंबर 12 में देखने को मिलेगी, जहां पर नगर निगम की निर्वतमान महापौर ऊषा शर्मा ने कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दायर कर दिया है। हालांकि बीते शुक्रवार को ऊषा शर्मा अपने समर्थकों के साथ शिमला भी कई थी। वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी, मगर वहां पर जब कोई बात नहीं बनीं तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दायर कर दिया है। इसमें अब चौतरफा मुकाबला हो गया है, जिसमें भाजपा से प्रियंका अग्रवाल, कांग्रेस से ईश्वर दत्ता, निर्दलीय विवि चंद शर्मा व ऊषा शर्मा मैदान में है। साथ ही वार्ड नंबर-2 से भी भाजपा से नाराज रमेश बंसल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दायर किया है।
वार्ड नंबर 3 में भी बदला कांग्रेस ने टिकट
शहर के वार्ड नंबर-3 भी कांग्रेस ने अपना टिकट बदल दिया है। यहां पर अब कांग्रेस के सरदार सिंह चुनाव लड़ेंगे। वह इससे पहले वार्ड नंबर 17 के पार्षद थे, मगर अब महिला के लिए सीट रिजर्व होने के कारण उन्हें वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह स्वास्थ्य मंत्री के करीबी माने जाते हैं, इसलिए रजत थापा का टिकट काटकर उन पर दाव खेला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति प्रदर्शन दिखाते पहुंचे कई प्रत्याशी
नामांकन के अंतिम दिन भाजपा व कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने खूब शक्ति प्रदर्शन किया। वह उपायुक्त कार्यालय में कई समर्थकों के साथ यहां पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। उन्होंने कई प्रत्याशियों का खुद नामांकन करवाया और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed