{"_id":"69f791c9a1e1b4c1dc0966fe","slug":"the-data-of-activities-of-all-private-and-government-schools-in-the-district-will-be-online-solan-news-c-176-1-ssml1041-168579-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों की गतिविधियों का डाटा होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों की गतिविधियों का डाटा होगा ऑनलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश किए जारी
मिशन लाइफ पोर्टल पर ईको क्लब की देनी होगी सभी जानकारी
स्कूलों को विभाग ने दी है ईईपी के लिए अलग-अलग आईडी
गतिविधियों की फोटो और वीडियो को भी अपलोड करना होगा
संंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अपने परिसर में ईको क्लब के तहत आयोजित होने वाली प्रत्येक शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधि का डाटा मिशन लाइफ पोर्टल (ईईपी) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपलोड करना होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा ने बताया कि स्कूलों को विशेष रूप से ईको क्लब के तहत संचालित होने वाली गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि अब रिकॉर्ड का हिस्सा होगी। पोर्टल पर मुख्य रूप से पृथ्वी दिवस, पर्यावरण दिवस समेत अन्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम और गतिविधियों अपलोड करना होगा। इसमें परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान। जल पखवाड़ा के तहत जल संरक्षण की विधियों का प्रदर्शन, पौधरोपण और विद्यालय को हरित क्षेत्र बनाने की दिशा में किए गए प्रयास, वेस्ट मैनेजमेंट और स्कूल को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान, ऊर्जा बचत के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए किए गए सेमिनार को भी शामिल करेंगे। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल कागजी खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। स्कूलों को अपनी सक्रियता साबित करने के लिए आयोजित गतिविधियों के ठोस प्रमाण के तौर पर उच्च गुणवत्ता वाले फोटो और वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी संबंधित स्कूलों को ईईपी पोर्टल के लिए उनकी विशिष्ट लॉगिन आईडी और पासवर्ड पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।
कोट
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रीता गुप्ता और उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने कहा कि समीक्षा में पाया गया है कि कई स्कूल ईको क्लब की गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर डाटा अपलोड नहीं किया गया, तो संबंधित स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
Trending Videos