सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The principle of Vasudhaiva Kutumbakam and welfare of all is the gift of Emperor Ashoka: Rajesh Kushwaha

वसुधैव कुटुंबकम व सर्वहित का सिद्धांत सम्राट अशोक की देन : राजेश कुशवाहा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The principle of Vasudhaiva Kutumbakam and welfare of all is the gift of Emperor Ashoka: Rajesh Kushwaha
बद्दी में हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सम्राट अशोक की जयंती पर उपिस्थत लोग- संवाद। - फोटो : kargil news
विज्ञापन
बद्दी में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती, वक्ताओं ने रखे विचार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक शहर बद्दी में सम्राट अशोक की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब की ओर से हाउसिंग बोर्ड बद्दी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शिलालेखों और ऐतिहासिक योगदान को जनता तक पहुंचाना था।कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में एकता, न्याय और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। स्थानीय लोगों और क्लब के सदस्यों ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मुख्यातिथि प्रो. डॉ. मगधेश (बिहार) ने सम्राट अशोक के शासन-प्रशासन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। वहीं, दिल्ली से आए राजेश कुशवाहा ने आधुनिक भारत के निर्माण में मौर्य कालीन मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। राजेश कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व के पहले ऐसे शासक थे जिन्होंने पूरी प्रजा को अपनी संतान माना। उन्होंने बताया कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा और सर्व लोक हित का सिद्धांत अशोक की देन है, जो आज के लोकतंत्र के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण मौर्य ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमरेंद्र वर्मा, अच्छरपाल कौशल, हरि ओम शर्मा, मनु शर्मा, अमित कुमार मौर्य, अवधेश कुशवाहा, सुखपाल बौद्ध व राजेश मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed