फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The youth of Nalagarh have taken up the mantle of the fight against 'Chitta'.

Solan News: नालागढ़ के युवाओं ने उठाया चिट्टे के खिलाफ जंग का बीड़ा

Mon, 10 Aug 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The youth of Nalagarh have taken up the mantle of the fight against 'Chitta'.
नालागढ़ के लोनिवि विश्राम गृह में आदर्श संस्था की बैठक में भाग लेते हुए नालागढ़ के विधायक व अन्य
आदर्श संस्था ने गठित की टीम, विधायक को भी जोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र में चिट्टे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ अब युवा और पूर्व सैनिक एकजुट हो गए हैं। आदर्श संस्था के बैनर तले नालागढ़ में एक टीम का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नशे की रोकथाम और युवाओं को इससे दूर रखना है। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा भी इस अभियान से जुड़े हैं। उन्हें संस्था का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संस्था की 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। विधायक बावा ने सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने विधायक का फूल-मालाओं और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। आदर्श संस्था के बीबीएन इंचार्ज संदीप सिंह सैनी ने बताया कि संस्था पूरे हिमाचल प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए काम कर रही है। नालागढ़ में यह पहली बार है जब संस्था की टीम बनी है। उन्होंने कहा कि संस्था नालागढ़ की हर पंचायत और शहर के सभी वार्डों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी।
संदीप सिंह सैनी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं और समाज के लोगों को एकजुट कर नशे के खिलाफ मजबूत अभियान चलाना है। चिट्टे की रोकथाम के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, नगर परिषद के पार्षदों, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जाएगा। क्षेत्र के मौजिज लोगों को भी संस्था से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक हरदीप सिंह बावा ने युवाओं की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नालागढ़ के युवा चिट्टे के खिलाफ आगे आए हैं और मुझे भी इस अभियान का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। विधायक ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक बद्दी और उपमंडलाधिकारी नालागढ़ से आदर्श संस्था को पूरा प्रशासनिक सहयोग देने का आग्रह करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed