फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work on the second floor of the Ex-Servicemen Community Hall in Nalagarh is in progress.

Solan News: नालागढ़ में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन के दूसरे तल का कार्य प्रगति पर

Mon, 10 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Work on the second floor of the Ex-Servicemen Community Hall in Nalagarh is in progress.
नालागढ़ में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन का निर्माणाधीन द्वितीय तल। संवाद
-विकास की बात--
विज्ञापन

जल्द ही पूर्व सैनिकों को मीटिंग हाल के अलावा ठहरने की मिलेगी सुविधा
नप की ओर से 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया, जल्द होगा काम शुरू
एचआर धीमान
नालागढ़(सोलन) बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की ओर से नालागढ़ में सामुदायिक भवन के दूसरे तल कार्य प्रगति पर है। इसके लेंटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य के लिए नगर परिषद द्वारा 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया जा रहा है और जल्दी ही टेंडर खुलने पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसके पूर्ण होने पर पूर्व सैनिकों का चिर लंबित सपना पूरा होने वाला है।
बीबीएन पूर्व सैनिक लीग 2017 से प्रयास कर रही थी कि नालागढ़ में पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस और कैंटीन की सुविधा मिले। किंतु भवन न होने के कारण मामला सिरे नहीं चढ़ पाया था। सरकार द्वारा जो भूमि पूर्व सैनिकों को दी गई थी, वह फोर लेन के अंदर आने से संकट पैदा हो गया और लीग को शहर से दूर कहीं जंगल में जगह आवंटन की चर्चाएं होने लगी परंतु लीग के पदाधिकारियों ने प्रयास करके वर्तमान भूमि को अपने नाम आवंटित करवाने में सफलता प्राप्त की और सभी औपचारिकताएं पूरी करके यहां 2021 में सामुदायिक का शिलान्यास सांसद सुरेश कश्यप द्वारा किया गया।
विज्ञापन


इसके लिए सांसद निधि से तथा कुछ अन्य लोगों के सहयोग से भूतल के निर्माण का कार्य पूरा करके यहां ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और कैंटीन के लिए प्रयास तेज कर दिए गए। भवन के प्रथम तल के लिए निर्माण के लिए 2023 में तत्कालीन विधायक केएल ठाकुर द्वारा भी 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। बाद में विधायक पद से त्यागपत्र देने के बाद यह राशि कुछ राजनीतिक कारणों से वापस हो गई थी और टेंडर को भी रद्द कर दिया गया। इससे पर पूर्व सैनिकों में रोष व्याप्त हो गया तथा उन्होंने सदस्यों के अंशदान तथा जन सहयोग प्रथम तल के कार्य को पूरा करके दिखाया। इसके बाद पिछले वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विधायक हरदीप बावा ने सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी जो अब जारी हो चुकी है तथा इसी से द्वितीय तल के दीवारों के निर्माण और प्लास्टर के कार्य को पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा सांसद निधि से भी दस लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं जिससे फिनिशिंग के शेष कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा विधायक हरदीप बावा ने भी घोषणा की है कि यदि फिर भी अगर जरूरत पड़ेगी तो 5 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा तथा सचिव कैप्टन शमशेर चौहान ने बताया कि भवन के भूतल पर ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ इसी वर्ष 7 जनवरी को तथा प्रथम तल पर कैंटीन का शुभारंभ 13 अप्रैल को हो गया। इसके बाद लीग के पास अपनी बैठक तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए स्थान की कमी हो गई है। अब द्वितीय तल पर एक मीटिंग हॉल, एक कार्यालय तथा चार सेट भी बनाए जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर पूर्व सैनिक या उनके आश्रित यहां रियायती दर पर रुक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed