{"_id":"6a787aac3d71be726e0957fb","slug":"700-bags-of-urea-fertilizer-have-arrived-in-ramshahar-distribution-will-begin-today-solan-news-c-176-1-ssml1040-176081-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर में 700 बोरी यूरिया खाद पहुंची, आज से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर में 700 बोरी यूरिया खाद पहुंची, आज से होगा वितरण
Mon, 10 Aug 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामशहर डिपो में युरिया खाद लेकर पहुंचा ट्रक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक रामशहर डिपो में पहुंच चुकी है 3910 खाद की बोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर सोलन। खरीफ सीजन में किसानों की बढ़ती मांग के बीच रामशहर कृषि सेवा सहकारी समिति में रविवार को 700 बोरी यूरिया खाद पहुंची। खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही रामशहर सहित आसपास की कई पंचायतों के किसान समिति परिसर पहुंचे। हालांकि कुछ किसानों को इसमें खाद का आवंटन कर दिया गया, जबकि बची हुई बोरियों को सोमवार को वितरित किया जाएगा। क्योंकि रविवार को खाद की सप्लाई उतारने के बाद डिपो बंद हो गया था।
समिति के सहायक सचिव मनोहर सिंह ने बताया कि किसानों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए लगातार यूरिया खाद मंगवाई जा रही है। रविवार को 700 बोरी यूरिया खाद की पहुंची। अब तक उनके पास 3910 बोरी यूरिया खाद रामशहर डिपो में पहुंच चुकी है। यह खाद हर बार कुछ ही समय में पूरी तरह बिक गई। उन्होंने कहा कि खेती के मौसम में खाद की मांग लगातार बढ़ रही है। रामशहर तहसील के अलावा आसपास के कई गांवों से भी किसान यहां खाद लेने आ रहे हैं। रविवार को भी कुछ किसानों को खाद का आवंटन कर दिया गया। जबकि सोमवार को भी आवंटन जारी रहेगा। वहीं दोबारा से डिमांड भेज दी गई है ताकि किसानों को कोई परेशानी न आए।
स्थानीय पंचायत के किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से भारी भीड़ के कारण खाद की बोरियां कुछ समय में ही बिक जाती थीं। उन्हें कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता था। इस बार समय पर पहुंचने से उन्हें खाद मिल सकेगी जिससे वे अपनी फसलों में समय पर उर्वरक डाल सकेंगे।
विज्ञापन
नियमित आपूर्ति की मांग
किसानों ने सरकार और समिति प्रबंधन से यूरिया खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। किसानों का मानना है कि समय पर खाद मिलने से खेती के कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इससे फसलों की पैदावार भी बेहतर होगी।