फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Heavy traffic jams on Kasauli Road over the weekend; commuters inconvenienced by haphazardly parked vehicles.

Solan News: कसौली रोड पर वीकेंड में भारी जाम, बेतरतीब खड़े वाहनों से लोग परेशान

Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jams on Kasauli Road over the weekend; commuters inconvenienced by haphazardly parked vehicles.
कसौली बैरियर पर लगे जाम में फंसे पर्यटकों के वाहन। संवाद
पुलिस के चालान काटने पर करने लगते हैं पर्यटक बहसबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली में भले ही कारोबारियों से शहर गुलजार है, लेकिन कसौली रोड पर वीकेंड में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यातायात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। होटलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की जगह कम पड़ जाती है। इसके चलते पर्यटक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे आवाजाही बाधित होती है। स्थानीय लोगों को कसौली से धर्मपुर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कसौली रोड पर कई होटल सड़क किनारे बने हैं। इन होटलों की पार्किंग सड़क से सटी होने के कारण पर्यटक अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और लंबा जाम लग जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस को भी पर्यटकों के साथ मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो पर्यटक पुलिस के साथ बहस करने लगते हैं। रविवार को भी बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण आवाजाही प्रभावित हुई। धर्मपुर पुलिस ने अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान भी काटे।

वीकेंड में शनिवार और रविवार को स्थानीय लोगों को कसौली से धर्मपुर आवाजाही के लिए सोचना पड़ता है। निजी बस ऑपरेटर भी इन दिनों बसें नहीं चलाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क को चौड़ा कर रहा है, लेकिन यह स्थिति उन स्थानों पर अभी भी बनी हुई है जहां सड़क के साथ होटल बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस समस्या के स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed