फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A tree that had fallen during the rain was cut up and left on Mall Road.

Solan News: बारिश के समय गिरा पेड़ काटकर मालरोड पर छोड़ा

Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A tree that had fallen during the rain was cut up and left on Mall Road.
सोलन शहर के मालरोड पर पड़े कटे गए पेड़ के टुकड़े। संवाद
फुटपाथ पर लोगों का आना-जाना हुआ बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर कन्या स्कूल के पास शुक्रवार को गिरा पेड़ नगर निगम ने उसी दिन काट दिया, लेकिन तीन दिन बाद भी वह मालरोड पर ही पड़ा है। ऐसे में अब लोगों के आने-जाने वाला फुटपाथ का रास्ता पूरी तरह से बंद पड़ा है। इस कारण लोगों को मजबूरन वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे यहां हादसा होने का खतरा भी बन रहा है।

नगर निगम की ओर से पेड़ को काट के उसके टुकड़ों को बिना उठाए ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में यहां सड़क भी डबल से अब वन वे हो गई है। इस कारण वाहन चालकों को भी बार-बार जाम का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड पर इस स्थान पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में निगम की ओर से काटे गए पेड़ को न हटाना लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने मांग की है कि निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही समय पर पेड़ को यहां से हटाया भी जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed