फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Article 370 was a curse for Jammu and Kashmir: Governor

जम्मू कश्मीर के लिए धारा 370 रही अभिशाप : राज्यपाल

Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Article 370 was a curse for Jammu and Kashmir: Governor
सोलन शहर के साथ लगते समलेच गांव में सभ्य री-फॉरेस्टर्स की ओर से आयोजित 11वें वार्षिक पौधरोपण अभ
दोबारा इस तरह की धाराएं न लगें, यह देशहित में नहीं
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद बनी शांति व्यवस्था
सोलन में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बोले राज्यपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि धारा 370 जम्मू कश्मीर के लिए अभिशाप रही। उसके कारण अलगाववाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, पाकिस्तान परस्ती, इस तरह की चीजें जम्मू कश्मीर में आई। राज्यपाल सोलन में री फारेस्टर्स संस्था की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू कश्मीर के हालात सुधरे हैं। उन्होंने कहा कि अपने समय में उन्होंने आतंकवाद व माइग्रेशन को बड़े करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि दोबारा इस तरह की धाराएं, जिनके कारण अशांति छाई हुई थी, वो नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से यह धारा जम्मू कश्मीर से हटाई गई है तब से जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था भी बनी है। वहां के लोग बेखौफ घूमते हैं और राष्ट्रभक्ति की एक भावना, जम्मू कश्मीर में चलने लगी है।


उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन व दूसरी तरह की गतिविधियों से हमारे पर्यावरण को लेकर नुकसान हो रहा है। इससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम अभियान को एक मिशन की तरह लेना होगा ताकि पर्यावरण को जो खतरा पैदा हो रहा है, उससे राहत मिल सके। कहा कि इसमें कई संस्थाएं बेहतर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed