{"_id":"6a788a402907872019010b1d","slug":"the-adverse-effects-of-substance-abuse-were-highlighted-during-the-public-awareness-program-on-de-addiction-solan-news-c-176-1-ssml1040-176059-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम से बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम से बताए नशे के दुष्प्रभाव
Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में आयोजित नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। तारिणी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से एक विशेष नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बीके बबीता, बीके प्रीती दीदी एवं बीके रवींद्र ने शिरकत की और उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
मुख्य वक्ता बीके बबीता ने अपने संबोधन में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, बल्कि उसकी मानसिक शांति और उज्ज्वल भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हर प्रकार के व्यसन से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया कि नियमित योग और ध्यान (राजयोग) के माध्यम से मन पर नियंत्रण पाया जा सकता है, जिससे जीवन सुरक्षित, अनुशासित और ऊर्जावान बनता है। इसके साथ ही बीके रविंद्र ने भी युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों से नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने ब्रह्माकुमारी परिवार से आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही देश की वास्तविक शक्ति है और यदि हमारी युवा पीढ़ी नशे से मुक्त रहेगी, तभी एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा, वेदाचार्य डॉ. विनय कुमार शर्मा, व्याकरणाचार्य डॉ. भानु शर्मा, साहित्याचार्य आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज, डॉ. पवन गौतम, हिन्दी विभाग की आचार्य डॉ. आशा शर्मा, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. देव नेगी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकवृंद एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का विधिवत समापन विश्व शांति, सद्भाव और जन-कल्याण की कामना के साथ ''शांति मंत्र'' के सस्वर पाठ द्वारा किया गया।