{"_id":"6a2ec3d0ddc39a79310c2850","slug":"training-in-vedic-yajna-is-being-imparted-in-arki-solan-news-c-176-1-ssml1040-171613-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गढ़खल-कैंट सड़क पर शुरू नहीं हुई टारिंग, दोबारा लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गढ़खल-कैंट सड़क पर शुरू नहीं हुई टारिंग, दोबारा लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानसून से पहले विभाग के लिए काम शुरू करना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। गढ़खल से कैंट सीमा तक मुख्य सड़क पर तारकोल बिछाने का काम तय समय सीमा के भीतर शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते अब लोक निर्माण विभाग के सामने मानसून के आगमन से पहले इस सड़क का काम पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने विभाग को 9 से 15 जून तक सड़क मरम्मत और टैरिंग कार्य की स्वीकृति दी थी, लेकिन यह अवधि बिना काम शुरू हुए ही समाप्त होने की कगार पर है। अब विभाग को काम शुरू करने के लिए एसडीएम कसौली से दोबारा अनुमति लेनी होगी, जिससे कार्य में और देरी होने की आशंका जताई जा रही है।
ठेकेदार द्वारा समय पर काम शुरू न कर पाने के पीछे मुख्य वजह मौसम और पर्यटकों की भारी भीड़ रही है। 10 और 11 जून को क्षेत्र में हुई बारिश के कारण ठेकेदार की ओर से काम शुरू नहीं किया जा सका। 12 से 14 जून तक वीकेंड पर कसौली क्षेत्र में पर्यटकों की भारी आमद और वाहनों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए काम रोक कर रखा गया था।
विज्ञापन
अब राहत की बात यह है कि ठेकेदार द्वारा टारिंग के लिए जरूरी मशीनें मौके पर पहुंचा दी गई हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह काम रफ्तार पकड़ सकता है।
यातायात में आ सकती है बाधा, पुलिस संभालेगी मोर्चा
सड़क पर टारिंग का काम शुरू होने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पिछले आदेशों के मुताबिक, काम के दौरान दिन में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक और रात को 8:00 से सुबह 6:00 बजे तक यातायात को रोक-रोककर चलाया जाना तय हुआ था, ताकि कार्य प्रभावित न हो। लगभग एक सप्ताह तक यह व्यवस्था लागू रह सकती है। सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और वाहन चालकों की सुविधा के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जो ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करेगा।
तारकोल के बढ़ते दाम भी देरी की वजह
काफी समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय स्तर पर तारकोल के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार सड़कों को पक्का करने में कतरा रहे थे। इस वजह से लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खस्ता बनी हुई थी और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब जबकि मानसून आने में बहुत कम समय बचा है, ऐसे में विभाग के सामने समय पर काम पूरा करने की चुनौती बनी हुई है।