फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transformer at Giri drinking water scheme burns out; water lifting comes to a halt again.

Solan News: गिरी पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर जला, पेयजल लिफ्टिंग फिर ठप

Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले मोटरें जलने से बंद रही थी योजना, शहर में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

बार-बार योजना में आ रही खराब, स्थानीय प्रशासन नहीं निकाल पा रहा स्थायी समाधान
शहर के अधिकतर वार्डों में आठवें दिन भी नसीब नहीं हुआ पानी, जेब हो रही ढीली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की मुख्य पेयजल योजना गिरी का विद्युत ट्रांसफॉर्मर जलने से सोलन शहर में एक बार फिर पेयजल संकट गहरा गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पानी की लिफ्टिंग ठप हो गई है, जिससे शहर के अधिकांश वार्डों में आठवें दिन भी पानी नसीब नहीं हुआ। त्योहारी सीजन के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को अपनी जेब ढीली कर टैंकरों या दुकानों से पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
शनिवार को गिरी योजना का ट्रांसफॉर्मर जलने से जल शक्ति विभाग की ओर से नगर निगम को केवल 59 लाख लीटर पानी की ही आपूर्ति हो पाई। इससे शहर के कई वार्डों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची और लोगों को पूरे दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गिरी पेयजल योजना में बार-बार तकनीकी खराबी आने से स्थानीय प्रशासन और जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बीते बुधवार को भी इस योजना की चार में से दो मोटरें जल गई थीं, जिन्हें पांच से छह घंटे की मशक्कत के बाद ठीक कराया गया था। हालांकि, वीरवार तक मोटरें ठीक हो गई थीं, लेकिन इसके बावजूद पानी की पर्याप्त आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। योजना का ट्रांसफॉर्मर और मोटरें बार-बार खराब हो रही हैं, लेकिन विभाग अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सोलन की मेयर सुषमा शर्मा ने बताया कि पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण शहर में जल वितरण नहीं हो पाया है। मुख्य जल भंडारण टैंक में पानी पहुंचने के बाद ही शहर में पानी की आपूर्ति की जाएगी।


कोट
गिरी पेयजल योजना का ट्रांसफॉर्मर जलने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही योजना का ट्रांसफॉर्मर ठीक करवा दिया जाएगा और पानी की पर्याप्त आपूर्ति बहाल की जाएगी।
ई. ऐन सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed