फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tree plantation is the foundation of a secure future for humanity: Governor

पौधरोपण मानवता के सुरक्षित भविष्य का आधार है : राज्यपाल

Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation is the foundation of a secure future for humanity: Governor
री-फॉरेस्टर्स की ओर से आयोजित 11वें वार्षिक पौधरोपण अभियान के दौरान राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता को
राज्यपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया एक दृढ़ संकल्पित सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मूल्यवान विरासत बनता है। राज्यपाल ने रविवार को शहर के साथ लगते शमलेच गांव में सभ्य री-फॉरेस्टर्स द्वारा आयोजित 11वें वार्षिक पौधरोपण अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं, जो हमें स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल शुरुआत है। इसका वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब हम उसकी देखभाल और सुरक्षा करते हुए उसे एक स्वस्थ वृक्ष बनने तक पोषित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सभ्यता में प्रकृति को सदैव पवित्र माना गया है और पर्यावरण संरक्षण देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में गहराई से निहित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने वनों, हिमालयी पर्वतों, नदियों और समृद्ध जैव विविधता के कारण क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा केवल हिमाचल प्रदेश की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने अभियान के तहत आयोजित चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विशेष अतिथि श्याम जाजू ने पिछले 11 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संगठन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। स्कूली विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर आधारित एक लघु नाटक का मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया।दइस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक एसडी वर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष शीला कुमारी, नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, पार्षदगण, सभ्य री-फॉरेस्टर्स के अध्यक्ष अजय, महासचिव रिपु दमन और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed