सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two youths arrested with 4 grams of chitta in Bathol

Solan News: बठोल में 4 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने दो युवकों को चिट्टा के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बठोल में एक घर में दबिश देकर यह कार्रवाई की। पुलिस जानकारी के अनुसार दबिश के दौरान मौके पर मौजूद दो युवकों के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार और राहुल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव बठोल तहसील कसौली के निवासी हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रवि कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसमें उससे 14.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वहीं, दूसरे आरोपी राहुल के रिकॉर्ड की फिलहाल जांच की जा रही है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed