फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strict enforcement of financial discipline; DDOs held accountable for misuse of budget; Directorate of Educati

हिमाचल शिक्षा निदेशालय: वित्तीय अनुशासन पर सख्ती, बजट के गलत उपयोग पर डीडीओ होंगे जवाबदेह

Sat, 18 Jul 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देश जारी किए हैं कि आवंटित बजट का उपयोग केवल निर्धारित मदों में ही करें। 

विज्ञापन
Strict enforcement of financial discipline; DDOs held accountable for misuse of budget; Directorate of Educati
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देश जारी किए हैं कि आवंटित बजट का उपयोग केवल निर्धारित मदों में ही करें। निदेशालय ने पाया है कि कुछ मामलों में चार्ज्ड हेड (प्रभारित बजट) के लिए स्वीकृत बजट का उपयोग वोटेड हेड के भुगतान के लिए किया जा रहा है, जिसे सरकारी नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि वित्त विभाग ने 17 मई 2025 को अदालती आदेशों के अनुपालन में होने वाले व्यय के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 202(3) के अनुसार न्यायालयों के आदेशों के तहत होने वाला खर्च चार्ज्ड प्रावधानों के अंतर्गत किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इसके बावजूद कुछ डीडीओ की ओर से चार्ज्ड बजट का उपयोग अन्य वोटेड हेड के खर्च के लिए किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने इस प्रवृत्ति को वित्तीय नियमों के विपरीत बताते हुए सभी डीडीओ को बिल तैयार करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रत्येक बिल सही बजट मद के अंतर्गत ही प्रस्तुत किया जाए। निदेशालय ने सभी जिला और उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी डीडीओ को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। साथ ही जिन अधिकारियों ने चार्ज्ड बजट का उपयोग वोटेड के भुगतान के लिए किया है, उनका पूरा विवरण निदेशालय को भेजने को कहा गया है। ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी प्राप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed