सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   24 thousand devotees bowed their heads in the court of Maa Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 24 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
24 thousand devotees bowed their heads in the court of Maa Chintpurni.
रविवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।संवाद
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सुबह से लगीं कतारे, दोपहर के समय बारिश से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। विख्यात धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 24 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी लाइनें लग गई और शाम श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई। दोपहर 12 बजे बारिश भी हुई। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई, क्योंकि उस समय काफी लंबी लाइनें लगी हुई थी। श्रद्धालु बारिश के ठंडे पानी से भीगते रहे।
कई श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए दुकानों ढाबों में भी घुसते देखे गए। मंदिर प्रशासन इतने वर्षों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई कारगर का कदम नहीं उठा पाया। मां के दरबार में दिनभर श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। लेकिन बारिश होने से मौसम ठंडा होने से कई श्रद्धालु परेशान भी हुए। उधर सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई और मंदिर प्रशासन को लाखों अर्जित हुए । लाइनों में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के जयकारे लगाते हुए भेंटें गाते हुए श्रद्धा पूर्वक मंदिर पहुंच रहे थे। लंबी लाइनें, भीड़ देखते हुए काफी श्रद्धालु बिना दर्शनों के ही घरों को लौट लिए। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से श्रद्धालुओं की दो बसें चिंतपूर्णी पहुंचीं, लेकिन दर्शनों के लिए लंबी लाइनें देख कर श्रद्धालु वापिस हो लिए। उनके साथ आए भूरी सिंह ने बताया कि लाइनें बहुत लंबी हैं और दर्शनों के लिए घंटों समय लगेगा। इसलिए वापिस लौटना पड़ा। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना कर माता चिंतपूर्णी मंदिर में आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed