सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25 artistes auditioned on the first day of Haroli festival

Una News: हरोली उत्सव के लिए पहले दिन 25 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
25 artistes auditioned on the first day of Haroli festival
विज्ञापन
ऊना । राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले कलाकारों के ऑडिशन सोमवार को लता मंगेशकर भवन समूरकलां में शुरू हुए। ऑडिशन के पहले दिन राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 25 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ऑडिशन मंगलवार सात अप्रैल को भी जारी रहेंगे। ऑडिशन प्रात: 11 बजे आरंभ होंगे। उल्लेखनीय है कि हरोली उत्सव का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान रोड़ा में किया जा रहा हैै। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय हरोली में भी आवेदन कर सकते हैं या ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed