सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The SMC discussed various issues facing the school.

Una News: एसएमसी ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
The SMC discussed various issues facing the school.
विज्ञापन
नारी(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलोला में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्य अशोक कुमार बैंस की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लगभग 20 अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए उपयोगी सुझाव भी रखे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उच्च कोटि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समिति व अध्यापकों के सहयोग और मार्गदर्शन से विद्यालय को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed