सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   60 sheep killed after being hit by Himachal Express

Una News: हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 60 भेड़ों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
60 sheep killed after being hit by Himachal Express
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, भेड़ें किसकी अभी तक नहीं हुआ खुलासा
Trending Videos

हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर प्रभावित रहीं गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगती भड़ोलिया कलां पंचायत में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 भेड़ों की मौत हो गई। घटना पुलिस थाना ऊना के तहत सुबह करीब छह बजे हुई, जब हिमाचल एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भेड़ों का एक बड़ा झुंड किसी तरह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्जनों भेड़ें कट गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की, लेकिन देर शाम तक यह पता नहीं चल सका कि भेड़ों का मालिक कौन है। किसी भी व्यक्ति ने इन भेड़ों का मालिक होने की जिम्मेदारी नहीं ली। रेलवे पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक भेड़ों के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और भेड़ों के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर गतिविधियां प्रभावित रहीं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन के आसपास अक्सर पशु पहुंच जाते हैं, जिससे इस तरह के हादसों की आशंका बनी रहती है।
रेलवे पुलिस चौकी ऊना से मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह ने बताया कि भेड़ें किसकी थी और कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गईं, इसकी पड़ताल जारी है। कहा कि इस बारे स्थानीय लोगों ने कोई जानकारी होने से साफ इनकार किया है। कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ भेड़ों को अज्ञात लोग उठाकर भी ले गए। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed