{"_id":"6a25bc5c6cbecbc3020fb544","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-in-dera-amlahad-devotees-immersed-in-devotion-una-news-c-93-1-una1025-194320-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डेरा अमलैहड़ में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डेरा अमलैहड़ में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। डेरा बाबा रुद्रानंद तपस्थली महात्मा अच्युतानंद, अमलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम अमलैहड़ से हुआ और यह सुंकाली, मुबारिकपुर, गगरेट, घनारी, दौलतपुर, भद्रकाली, बनेहड़ा अपर तथा नकड़ोह सहित विभिन्न गांवों से होती हुई पुनः डेरा परिसर पहुंची।
डेरा महाराज हेमानंद के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वाहनों और पैदल शामिल होकर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु राधा-कृष्ण के भजनों और कीर्तन में लीन रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
आयोजकों के अनुसार डेरा अमलैहड़ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कथा स्थल पर आपातकालीन एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कथा श्रवण का लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos