सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heat wave alert issued for the next two days

Una News: आगामी दो दिनों में लू को लेकर अलर्ट जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heat wave alert issued for the next two days
विज्ञापन
ऊना। जिले में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
Trending Videos

सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक जिले में गर्म हवाएं चलने स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौ व दस जून को जिले में गर्म हवाएं चलने की आशंका है।
-विनोद कुमार, समन्वयक मौसम विभाग ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed