{"_id":"6a25c0089b9500cef40651e9","slug":"bloody-clash-over-water-dispute-in-hatli-sultanu-two-sides-fight-una-news-c-93-1-ssml1048-194342-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हटली सुल्तानू में पानी के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हटली सुल्तानू में पानी के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दराट, डंडों और चाकू से हमले के आरोप, क्रास एफआईआर दर्ज
घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने के गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल बंगाणा के हटली सुल्तानू गांव में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला और सोने की चेन छीनने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष की ओर से किशोरी लाल पुत्र जैसी राम निवासी गांव हटली सुल्तानू ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने नलके से पानी भर रहा था। इसी दौरान रंगील सिंह वहां पहुंचा और पानी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद रंगील सिंह अपने परिजनों सुरेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, विर्जेश राणा, शशि राणा, अजय राणा और शकुंतला देवी के साथ उनके घर में घुस आया और दराट, चाकू और डंडों से हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार हमले में उसके बेटे अनिकेत के सिर और कंधे पर चोटें आईं, जबकि उस पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया। परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों पर भी हमला किया गया और बेटे साहिल राणा की डेढ़ तोले की सोने की चेन छीन ली गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रंगील सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किशोरी लाल, अनिकेत, कृतिका, हरमन और अन्य लोग उनके घर पहुंचे और उनकी बुजुर्ग माता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और दराट से हमला कर दिया। रंगील सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसकी करीब 40 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली गई। बाद में दूसरे पक्ष के अन्य सदस्य भी हथियार लेकर पहुंचे और उसके भाई तथा भतीजों पर हमला किया गया। शिकायत में कई लोगों के घायल होने का भी उल्लेख किया है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से करीब 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कहा कि मामले की जांच जारी है। इसमें दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। मेडिकल रिपोर्ट व बयानों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

Trending Videos