{"_id":"6a26cbdd8800250678048176","slug":"video-newly-elected-members-of-haroli-take-the-oath-of-office-and-secrecy-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हरोली के नव निर्वाचित सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हरोली के नव निर्वाचित सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ
पंचायत समिति हरोली के नव निर्वाचित सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ से पहले प्रो. राम कुमार के नेतृत्व में इकट्ठे होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे। इसमें भारी संख्या पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे, इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली में पिछली बार भी भाजपा सदस्यों को पूर्ण बहुमत मिला था व इस बार भी भाजपा समार्थित सदस्यों को पूर्ण बहुमत मिला हैं व लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई हैं व भाजपा समार्थित उम्मीदवारों को जिताकर भेजा हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खास अनीता जसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरोली बीत अशोक छेत्रा नें भी बीडीसी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर और बीडीसी सदस्यों में खड्ड से राकेश कुमार, भदसाली से रमेश चंद्र, लोयर बढ़ेडा से तृपता शर्मा, बढ़ेडा कांगड़ से रमा ठाकुर बढ़ेडा, सेंसोवाल से नरदेव सिंह, बालीवाल से लखविंद्र सिंह, हरोली से गोल्डी कोंडल, पालकवाह कर्मपुर चंदपुर से शालू ठाकुर ,ललड़ी से रेखा देवी, नंगल खुर्द से किरण देवी, बीटन से सुनील बीटन, हीरा थड़ा से बन्दना देवी ,पुबोवाल हलेड़ा बिलना से सतनाम सिंह नें एसडीएम कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देसराज राणा, सतीश शर्मा, अर्जुन सिंह, लखबीर लक्खी, सतीश ठाकुर, राजीव कुमार, प्रदीप राणा, परमजीत सिंह, रजत राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।