{"_id":"6a2673353fe063930a04c87c","slug":"video-kangra-sakshi-reaches-zila-parishad-at-the-age-of-21-becomes-an-inspiration-for-the-youth-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: 21 साल की उम्र में जिला परिषद पहुंची साक्षी, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: 21 साल की उम्र में जिला परिषद पहुंची साक्षी, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:15 PM IST
जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित भव्य समारोह के दौरान नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हेमराज बैरवा मौजूद रहे। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को जनसेवा के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। जिला कांगड़ा में कुल 54 जिला परिषद वार्ड हैं, जहां इस बार युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने चुनाव मैदान में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। खास बात यह रही कि 21 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की आयु के प्रतिनिधि जिला परिषद में पहुंचे हैं। इससे साफ है कि पंचायत और जिला परिषद राजनीति में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इन्हीं युवा चेहरों में सबसे अधिक चर्चा 21 वर्षीय युवा प्रतिनिधि साक्षी की हो रही है, जिन्होंने कम उम्र में जिला परिषद में जगह बनाकर नई मिसाल पेश की है। साक्षी की जीत को युवाओं की सोच, ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि युवा नेतृत्व आने वाले समय में विकास कार्यों को नई दिशा देगा। समारोह के दौरान निर्वाचित सदस्यों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक स्वागत, फूल-मालाओं और नारों के बीच सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी है और जनप्रतिनिधियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। जिला परिषद में युवाओं की बढ़ती भागीदारी ने इस बार के चुनाव को खास बना दिया है। खासकर सबसे कम उम्र की सदस्य साक्षी अब जिले भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।