{"_id":"69b8380e888f6f06f5004269","slug":"a-mini-bridge-will-be-built-for-mohalla-gujjara-at-a-cost-of-rs-20-lakh-the-mla-laid-the-foundation-stone-una-news-c-93-1-una1002-184936-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मोहल्ला गुज्जरा के लिए 20 लाख से बनेगा मिनी ब्रिज, विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मोहल्ला गुज्जरा के लिए 20 लाख से बनेगा मिनी ब्रिज, विधायक ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुठेड़ा जसवाला में मोहल्ला गुज्जरा को जोड़ने वाली सड़क पर बनने वाले मिनी ब्रिज का
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत कुठेड़ा जसवाला में मोहल्ला गुज्जरा को जोड़ने वाली सड़क पर बनने वाले मिनी ब्रिज का सोमवार को विधायक राकेश कालिया ने शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मिनी ब्रिज बनने से मोहल्ला गुज्जरा सहित आसपास की आबादी को बरसात के दिनों में परेशानी से राहत मिलेगी। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट के लगभग हर गांव को पक्की सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है। कई खड्डों पर पुलों का निर्माण कार्य भी जारी है। विधायक ने बताया कि नंगल मुबारकपुर-तलवाड़ा सड़क मार्ग पर बने पुलों को चौड़ा करने के लिए विभाग के माध्यम से डीपीआर नाबार्ड को भेजी गई है। आने वाले समय में ओयल से गुगलेहड़ तक ऊपर वाली सड़क पर भी पुलों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हक पर कैंची न चलाए तो प्रदेश आत्मनिर्भर बन सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार और भाजपा में घबराहट देखने को मिल रही है। इसी कारण प्रदेश को मिलने वाली आरडीजी भी बंद कर दी गई है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा, पूर्व उपप्रधान रोहित शैली, बशीर मोहम्मद, वजीर मोहम्मद, पूर्व प्रधान रवि चौधरी, विनय ठाकुर, दलविंदर बबली सहित मौजूद रहे।
Trending Videos