{"_id":"69c96f49d2da304750047ec0","slug":"a-wave-of-faith-swept-through-the-chintpurni-temple-amid-the-rain-with-60000-devotees-offering-prayers-una-news-c-93-1-una1002-186392-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में बारिश के बीच आस्था का सैलाब, 60 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में बारिश के बीच आस्था का सैलाब, 60 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर मेंब माथा टेकने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली और दिनभर करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवार तड़के से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह करीब 6 बजे तक भक्तों की लंबी कतारें पुराने बस स्टैंड को पार कर गईं। दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई और शाम तक मेन बाजार तक श्रद्धालुओं की दोहरी लाइनें लगी रहीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
सुबह हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था जरा भी नहीं डिगी। श्रद्धालु भीगते हुए कतारों में डटे रहे और माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। दोपहर बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने से दर्शन व्यवस्था को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन भीड़ का दबाव लगातार बना रहा।
भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन को विशेष प्रबंध करने पड़े। श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और रस्सियां लगाई गईं। भीड़ के दबाव के चलते प्रसाद वितरण काउंटर को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। वहीं, सामान्य श्रद्धालुओं को सुचारु दर्शन करवाने के उद्देश्य से सुगम दर्शन पास व्यवस्था भी अस्थायी रूप से रोक दी गई।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के अनुसार रविवार को अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। थाना प्रभारी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने दर्शन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को निरंतर बनाए रखा, जिससे लंबी कतारों के बावजूद व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।
प्रशासन की सतर्कता और समन्वय के चलते भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था में कोई बड़ी बाधा नहीं आई। आस्था, अनुशासन और व्यवस्थाओं के तालमेल ने एक बार फिर चिंतपूर्णी धाम में भक्ति का विराट स्वरूप प्रस्तुत किया।
Trending Videos