Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Former MLA Satpal Raizada Says — BJP Leaders Are Giving Undue Prominence to Unnecessary and Misleading Issues
{"_id":"69ca3deeda7352be87044587","slug":"video-una-former-mla-satpal-raizada-says-bjp-leaders-are-giving-undue-prominence-to-unnecessary-and-misleading-issues-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले- भाजपा नेता अनावश्यक और भ्रामक विषयों को दे रहे तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले- भाजपा नेता अनावश्यक और भ्रामक विषयों को दे रहे तूल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:40 PM IST
Link Copied
प्रदेश कांग्रेस में दूसरी बार उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा और स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती पर जमकर निशाना साधा। रायजादा ने भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता प्रदेश के असल जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर अनावश्यक और भ्रामक विषयों को तूल दे रहे हैं। टोल टैक्स के मुद्दे पर रायजादा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर जो टैक्स बढ़ाया गया है, उससे प्रदेशवासियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। फिर भी भाजपा नेता इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास क्यों कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ती पंजाब के हितों की वकालत करते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें हिमाचल के हितों की रक्षा करनी चाहिए। रायजादा ने कहा कि पंजाब में हिमाचल की निजी बसों से तीन गुना अधिक टैक्स वसूला जाता है, लेकिन इस विषय पर भाजपा कभी आवाज नहीं उठाती। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की प्राथमिकताएं प्रदेश के हितों से मेल नहीं खातीं। विधानसभा में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की ऊना लैंडिंग और उन्हें ड्रॉप किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए रायजादा ने कहा कि खराब मौसम के कारण यह एक सामान्य प्रशासनिक निर्णय था, लेकिन विधायक सत्ती ने इसे अनावश्यक रूप से बड़ा बनाकर पेश किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह करेंगे कि विधायक सत्ती को भी एक बार हेलीकॉप्टर में घुमाया जाए, ताकि वे भी वास्तविक स्थिति को समझ सकें। रायजादा ने कहा कि ऐसे छोटे मुद्दों को उछालने से जनता के असली सवाल दब जाते हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। रायजादा ने सत्ती को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें उनके खिलाफ कोई भी संदेह है, तो वे मुख्यमंत्री को लिखित में शिकायत दें और किसी भी जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवा लें। उन्होंने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं और सच्चाई सामने आने से उन्हें कोई डर नहीं है। अवैध खनन के मुद्दे पर भी रायजादा ने भाजपा को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक मामले में विधायक सत्ती के करीबी का रिश्तेदार शामिल है, जबकि दूसरे मामले में भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी आरोपी है। रायजादा ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन के भीतर झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के दौरान ही अवैध खनन को बढ़ावा मिला और अब जब कार्रवाई हो रही है तो भाजपा के लोग ही कटघरे में खड़े नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, जसपाल भटोली, विजय आंगरा, एसके बसंल, रविश, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।