{"_id":"69ca5217d841343ade0141ee","slug":"video-questions-raised-over-12-crore-expenditure-on-bangana-tutdu-road-construction-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बंगाणा तूतडू सड़क निर्माण में 12 करोड़ खर्च करने पर उठे सवाल, सीएम के पास पहुंची शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बंगाणा तूतडू सड़क निर्माण में 12 करोड़ खर्च करने पर उठे सवाल, सीएम के पास पहुंची शिकायत
कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने बंगाणा से तूतडू सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। राम आसरा शर्मा ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2020, 21 में लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर इस सड़क का चौड़ीकरण तथा तारकोल से पक्का करने का कार्य किया गया था, लेकिन एक ही वर्षों में सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए थे। राम आसरा शर्मा ने कहा कि जनता के पैसों से बनने वाली सड़कों में यदि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह न केवल धन की बर्बादी है बल्कि आम लोगों के साथ अन्याय भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदार ने इस सड़क का निर्माण किया, उसने गुणवत्ता के मानकों का सही पालन नहीं किया, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही टूटने लगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक उसकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी उसी ठेकेदार की होती है, जिसने निर्माण कार्य किया हो। राम आसरा शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण कार्य में कहां और किस स्तर पर लापरवाही हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।