{"_id":"6a649f3e9fe104bf8e0085f3","slug":"accusation-of-chasing-someone-with-a-sickle-and-threatening-to-kill-them-una-news-c-93-1-ssml1048-199895-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दराट लेकर दौड़ाने और मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दराट लेकर दौड़ाने और मारने की धमकी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में पिता और पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर थाना क्षेत्र के गांव बरनोह में कृषि भूमि को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव के एक व्यक्ति ने दो लोगों पर खेत में जाने से रोकने, जान से मारने की धमकियां देने और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई माह से धमकियों का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव के अभिषेक ठाकुर और उसके पिता पंजाब सिंह उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हैं। यदि वे अपनी कृषि भूमि की ओर जाते हैं तो आरोपी दराट लेकर उनके पीछे दौड़ते हैं और गोली मारने तक की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उनकी कृषि भूमि तक जाने वाला रास्ता भी तारबंदी कर बंद कर दिया है, जिससे ट्रैक्टर खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके कारण वह समय पर मौसमी फसल की बुवाई नहीं कर सके हैं। उनका आरोप है कि यह सब उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से किया जा रहा है।
रविंद्र कुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई बार की थी। कार्यालय की ओर से कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए जाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दोबारा पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पंजाब सिंह और उसके बेटे अभिषेक ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।