{"_id":"6a64a92e5e87fb8d840430af","slug":"congress-takes-to-the-streets-over-neet-irregularities-una-news-c-93-1-una1026-199904-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नीट में गड़बड़ियों पर सड़क पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नीट में गड़बड़ियों पर सड़क पर उतरी कांग्रेस
विज्ञापन
दौलतपुर बाजार में नीट परीक्षा की कथित गड़बड़ियों पर विधायक राकेश कालिया के नेतृत्व में केंद्र स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विधायक राकेश के नेतृत्व में निकाली आक्रोश रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नीट में सामने आई कथित अनियमितताओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों को लेकर शनिवार को गगरेट ब्लॉक कांग्रेस ने दौलतपुर चौक में विरोध प्रदर्शन किया। विधायक राकेश कालिया के नेतृत्व में आयोजित आक्रोश रैली में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। दौलतपुर चौक बस स्टैंड से शुरू हुई आक्रोश रैली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं ने देश के लाखों मेहनती और मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र सिंह कंवर, एससी सेल गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबली, कांग्रेस महासचिव वेद पराशर, ब्लॉक समिति अध्यक्ष वृजेश डोगरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य अनिल डडवाल मौजूद रहे।