सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused arrested with poppy husk remanded to four-day custody.

Una News: चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार आरोपी चार दिन की रिमांड पर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with poppy husk remanded to four-day custody.
विज्ञापन
ऊना। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा की टीम द्वारा जिले के बेहड़ाला क्षेत्र में 25 किलो 30 ग्राम चूरा पोस्त (डोडा अफीम) के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किए गए। इस दौरान अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला लिया। आरोपियों को सोमवार को अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा। मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुुताबिक एसटीएफ नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा के एएसआई अंकुश शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बेहड़ाला-बनगढ़ रोड पर आरएंडआर होटल एवं मैरिज पैलेस के समीप खड़ी एक सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर बैठे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को स्वतंत्र गवाह बनाकर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने कार ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की में रखे एक सफेद प्लास्टिक बोरे से 25 किलो 30 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। मौके पर मौजूद आरोपियों की पहचान रजत कुमार (30) निवासी किरतपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) तथा अरुण (31) निवासी बेहड़ाला, जिला ऊना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि बरामद चूरा पोस्त आरोपी अरुण की कार से निकालकर दूसरी कार में रखा गया। इसके बाद पुलिस ने अरुण की कार की भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 59500 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान सख्ती के पूछताछ की जा रही। कहा कि आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। नशे की खेप की सप्लाई कहां होनी थी, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed