{"_id":"6a2d60dec987db33360ef528","slug":"accused-of-blocking-the-road-and-hitting-with-a-brick-on-the-head-una-news-c-93-1-una1002-195037-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रास्ता रोककर मारपीट, सिर पर ईंट मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रास्ता रोककर मारपीट, सिर पर ईंट मारने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत सासन गांव में रास्ता रोककर मारपीट करने और सिर पर ईंट मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कमलेश पत्नी चरणजीत निवासी सासन, डाकघर चडतगढ़, तहसील व जिला ऊना ने बताया कि 11 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके पड़ोसी बलजीत सिंह, प्रदीप और उनकी माता शीला देवी ने उनके साथ गाली-गलौज किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान प्रदीप ने उनके पति के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।