{"_id":"69b83d24da536da135090c0b","slug":"after-the-rain-winter-has-arrived-again-with-hailstorms-bringing-down-the-temperature-una-news-c-93-1-ssml1047-184948-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारिश के बाद सर्दी ने फिर दी दस्तक, ओले गिरने से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारिश के बाद सर्दी ने फिर दी दस्तक, ओले गिरने से तापमान में आई गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
चकसराय में बारिश के बाद खेतों में नजर आई हरियाली।संवाद
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र में रविवार से लगातार हो रही बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दी है। मौसम ने ऐसी करवट बदली कि गर्म कपड़े फिर से निकलने शुरू हो गए हैं। रविवार व सोमवार को बारिश व ओले गिरने से तापमान में और गिरावट आ गई है। करीब डेढ़ महीने बाद हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। इस दौरान जिले भर में तेज हवाएं चलती रहीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक 11.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। वहीं सोमवार सायं सवा पांच बजे के बाद भले की धूप निकल आई लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार रही। सोमवार को बदले मौसम के मिजाज ने दिन में ही अंधेरा कर दिया। काले घने बादल छाने से दिन में ही रात जैसे हालात बन गए। कुछ ही देर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। जिससे पूरे इलाके में ठंड बढ़ गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान कई जगहों पर स्थिति इतनी खराब हो गई कि सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय बारिश होने से स्कूल, कॉलेज व कार्यालयों में पहुंचने के लोगों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 11.5 एमएम रिकॉर्ड किया गया। वहीं 11.4 एमएम बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
Trending Videos