पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ayurvedic Hospital, Isapur Awaits New Building

Una News: आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर काे नए भवन का इंतजार

Fri, 26 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 26 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic Hospital, Isapur Awaits New Building
ऊना। क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर इन दिनों भवन संकट से जूझ रहा है। अस्पताल का पुराना भवन काफी समय पहले जर्जर होने के कारण डिस्मेंटल किया जा चुका है लेकिन नए भवन के निर्माण के लिए अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल का संचालन अस्थायी व्यवस्था के सहारे किया जा रहा है जिससे मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए उपचार का प्रमुख केंद्र है। भवन नहीं होने के कारण अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वर्तमान में पंचकर्म, क्षार सूत्र के लिए बनाए गए कमरों में अस्पताल का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुराने भवन को सुरक्षा कारणों से हटाया गया था और नए भवन के निर्माण की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि लंबे समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय स्तर पर प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही जा रही है लेकिन बजट स्वीकृति न मिलने से मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed