पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Clash between two groups near Indira Stadium

Una News: इंदिरा स्टेडियम के पास दो पक्षों में मारपीट

Fri, 26 Jun 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 26 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups near Indira Stadium
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में इंदिरा स्टेडियम के समीप मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजनोली निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 जून की शाम को इंदिरा स्टेडियम ऊना के पास स्थानीय युवक डैनी और उसके एक साथी ने उसके बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विवेक नगर निवासी देव शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 जून की शाम किसी बात को लेकर केतन सैनी निवासी अजनोली ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। देव शर्मा का आरोप है कि वह वहां से निकलकर अपनी दुकान पर पहुंचा तो केतन सैनी अपने पिता राकेश कुमार, अबी सैनी और पंकज सैनी के साथ उसकी दुकान पर आया तथा उससे और उसके दोस्त आदित्य जसवाल के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed