{"_id":"6a3d7dcf410e648445059a2b","slug":"fairs-are-the-vibrant-identity-of-our-folk-traditions-sudarshan-una-news-c-93-1-una1002-196383-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी लोक परंपराओं की जीवंत पहचान हैं मेले : सुदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी लोक परंपराओं की जीवंत पहचान हैं मेले : सुदर्शन
Fri, 26 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 के दूसरे दिन भगवान श्री नरसिंह देव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
मेले के दूसरे दिन श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पिपलू जैसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं की जीवंत पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों की सराहना की। विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्रवासियों से 26 जून को भलेत में आयोजित होने वाली कुटलैहड़ महोत्सव की स्टार नाइट में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।